{"_id":"12-52987","slug":"Haridwar-52987-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर वन रेंज के रेंजर का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपुर वन रेंज के रेंजर का तबादला
Haridwar
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। खानपुर वनरेंज के रेंजर का कालसी डिवीजन में तबादला कर दिया गया है। रेंजर के खिलाफ काफी समय से कुछ ग्रामीण शिकायतें कर रहे थे।
खानपुर वन रेंज के अधिकारी कभी खानपुर वन रेंज के भूमि घोटाले तो कभी अवैध कटान के मामले में चर्चाओं में रहे हैं। काफी समय से सिकरोढ़ा और आसपास के ग्रामीण खानपुर वनरेंज के रेंजर की शिकायतें आला अधिकारियों और शासन से करते आ रहे थे। उनकी जगह देहरादून से जेपी कुकरेती को रेंजर बनाया गया है। डीएफओ सनातन ने खानपुर वन रेंज के रेंजर एसपी कंडवाल के तबादले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक नए रेंजर के नहीं आने से एसपी कंडवाल को रिलीव नहीं किया जा सका है।