{"_id":"12-52986","slug":"Haridwar-52986-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीपी को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीपी को किया लाइन हाजिर
Haridwar
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कोतवाली में तैनात एचसीपी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एचसीपी पर भाजपा नेता के साथ अभद्रता और हंगामा करने के आरोप थे। हालांकि पुलिस अधिकारी इस कार्रवाई हो इस मामले से अलग बता रहे हैं।
सोमवार को पोस्ट आफिस रोड के पास पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर कोतवाली के एचसीपी संतराम तोमर और भाजपा नेता के पुत्र में कहासुनी हो गई थी। जानकारी पर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता और संतराम के बीच जमकर बहस हुई थी। भाजपा नेता ने एचसीपी पर अभद्रता और हंगामा करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद कोतवाली प्रभारी ने मौके पर जाकर किसी तरह मामला शांत कराया था। कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह असवाल ने बताया कि एचसीपी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस कार्रवाई को उस विवाद से जोड़कर नहीं देख रहे। अधिकारियाें का कहना है कि काफी समय से शिकायतें आ रही थी।