फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बदमाशों की पुलिस को फिर चुनौती

बदमाशों की पुलिस को फिर चुनौती

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Haridwar
Haridwar Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में आठ महीने में डकैती की यह दूसरी वारदात है। पहली डकैती का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि बदमाशों ने एक और चुनौती दे डाली। डकैती की इस घटना ने पुलिस व्यवस्थाआें की पोल खोल कर रख दी।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर डांडी गांव में बदमाशों ने सब्जी के आढ़ती अनीस के घर पर धावा बोलकर लूटपाट कर ली थी। यह घटना इसी साल 24 फरवरी की रात हुई थी। यहां भी बदमाशों ने परिवार के सभी लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की और निकल गए। आठ महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस इस डकैती का खुलासा नहीं कर पाई है। बदमाशों ने एक बार फिर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र को निशाना बनाया। इस बार बदमाशों ने रात को नहीं दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। बदमाश एक घंटे तक घर के अंदर रहे और आसानी से निकल गए। इससे साफ है कि बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में डकैती, लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ने के बाद आम आदमी में दहशत है। पुलिस के सामने अब दोहरी चुनौती है। एक तरफ घटनाओं पर रोक लगाना और आम आदमी में विश्वास पैदा करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed