{"_id":"5c8a9932bdec2213f754e5be","slug":"81552587058-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए छात्रों ने यज्ञ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए छात्रों ने यज्ञ किया
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। विवि के सैकड़ों छात्रों ने वेद भवन के सामने एकत्रित होकर विवि प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। छात्र बड़ी संख्या में कक्षाओं का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कुछ छात्रों ने गमले तोड़ दिए।
बृहस्पतिवार की सुबह विवि के सैकड़ों छात्र छात्र संघ अध्यक्ष राहुल शर्मा, सचिव राहुल कटियार के नेतृत्व में वेद भवन के पास एकत्रित हुए। यहां पर छात्रों ने यज्ञ कर विवि प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए प्रार्थना की। छात्रों ने छात्रसंघ की कार्यकारिणी भंग करने के विरोध और 20 सूत्री मांग को लेकर विवि प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर अक्षय सैनी, राहुल चौधरी, प्रभात पंवार, मोहित देशवाल, विशाल भारद्वाज, अंकित शर्मा, नकुल, सौरव, देवाशु, रमन, आकाश कुमार, समर्थ, विशाल भारद्वाज, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।
बीओएम की कार्रवाई पर उठाए सवाल
विरोध प्रदर्शन के बाद छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विवि प्रशासन और बीओएम (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कार्यकारिणी को भंग करने का विवि प्रशासन और बीओएम को कोई अधिकारी नहीं है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि विवि प्रशासन ने छात्रों की आवाज को दबाने के लिए छात्रों पर एकतरफा कार्यवाई की है। बिना नोटिस दिए और छात्रों का बिना पक्ष सुने ही सीधे तौर पर छात्रसंघ की कार्यकारिणी भंग कर देना विवि प्रशासन और बीओएम को सवालों के कटघरे में खड़ा करती है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि विवि में भ्रष्टाचार और गाली-गलौज की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ न तो विवि प्रशासन और न ही बीओएम कोई कार्रवाई करने को तैयार है। छात्रसंघ के सचिव राहुल कटियार ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विवि आर्य समाज की संस्था है। इसलिए छात्राओं की पढ़ाने के लिए अलग से परिसर बनाया गया है। बावजूद इसके विवि मुख्य परिसर में छात्राओं को पीएचडी कराई जा रही है। विवि में पीएचडी छात्राओं को कई तरह से परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते कुछ छात्राएं बीच में ही पीएचडी छोड़कर जा चुकी है। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष चौहान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आदित्य गौड़, छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति, सहसचिव उत्कर्ष प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष आयुष कुमार आदि मौजूद रहे।