फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पाकिस्तान आतंकवाद की जननी: राजराजेश्वराश्रम

पाकिस्तान आतंकवाद की जननी: राजराजेश्वराश्रम

Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान आतंकवाद की जननी: राजराजेश्वराश्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कनखल स्थित श्री जगद्गुरु आश्रम में यति सम्राट ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर जगद्गुरु स्वामी प्रकाशानंद महाराज के एकादश निर्वाण दिवस पर मंगलवार को राष्ट्ररक्षा महायज्ञ हुआ। कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्म शांति के लिए आहुतियां डाली गईं।

स्वामी प्रकाशानंद महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की जननी है। जब तक पाकिस्तान का अस्तित्व समाप्त नहीं होगा, तब तक विश्व में आतंक का खात्मा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्रों और महाशिक्तयों को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमंडल पर भारत भूमि का विशेष प्रभाव है जो प्रत्यक्ष देखने में नहीं आता। यह देश पूरे विश्व का जीवन है। भारत की हानि से पूरे भूमंडल का पतन है। उन्होंने कहा कि धर्म के बिना नीति विधवा है और नीति के बिना धर्म विधुर है। अत: धर्म और राजनीति साथ साथ होने चाहिए लेकिन धर्म का तिरस्कार हो रहा है। इस कारण देश में व्यभिचार, हिंसा, आतंकवाद और भ्रष्टाचार बढ़ने से देश का पतन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में हिंसा बहुत बढ़ रही है। लगभग चार हजार से ज्यादा कत्लखानों में प्रतिदिन तीन लाख पशु काटे जाते है। मनुष्यों की हत्याओं में भी वृद्धि हो रही है। खेतों में जहरीली दवाएं छिड़की जाती है। कार्यक्रम के संयोजक पंडित अभिषेक कौशिक और डॉ. गौरव मिनोचा ने यज्ञ के नेतृत्वकर्ता स्वामी गिरिजानंद महाराज और यजमानों का अभिनंदन किया। इस दौरान आंध्रप्रदेश से आए स्वामी प्रणवानंद सरस्वती, स्वामी भागवतश्रम गौरांग महाराज, परमानंद गिरि समेत बड़ी संख्या में संतों ने भाग लिया। रविंद्र सिंह भदौरिया और नारायण स्वामी ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि जगदीश गुप्ता ने आभार जताया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed