फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पुस्कार वितरण के साथ खेल महोत्सव संपन्न

पुस्कार वितरण के साथ खेल महोत्सव संपन्न

Sat, 09 Feb 2019 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुस्कार वितरण के साथ खेल महोत्सव संपन्न
हरिद्वार। शांतिकुंज के खेल महोत्सव के अंतिम दिन कई रोचक मुकाबले खेले गए। लंबी कूद में रमेश कुमार ने बाजी मारी। महोत्सव के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में रजनीश गौड़ के नेतृत्व वाली टीम ने विष्णु मित्तल की टीम को 21-18, 18-21 और 15-20 के अंतर से हराया। वॉलीबाल के मैत्री मैच में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या और शांतिकुंज के वीरेश्वर उपाध्याय की टीमों के बीच मुकाबला टाई हो गया। लंबी कूद में जग्गूलाल गढ़तिया ने चार मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणेश पंवार साढ़े तीन मीटर ही छलांग लगा पाए। जूनियर वर्ग के लंबी कूद में रमेश कुमार प्रथम और वंशीलाल ने द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अजय त्रिपाठी को प्रथम व महेश राठौर को दूसरा स्थान मिला। कबड्डी में कुंवरलाल की टीम ने रामदास की टीम को हराया। रस्साकस्सी में शिवचरण की टीम ने जमुना विश्वकर्मा की टीम से जीत दर्ज की। खो खो में मानसा और दयाराम की टीम अतिरिक्त समय में भी ड्रा खेली। दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। सत्तर साल से ज्यादा के आयु वर्ग के कार्ड थ्रो में कपिल केसरी ने दस मीटर से अधिक दूरी में कार्ड फेंककर पहला स्थान पाया। दयाशंकर नौ मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मैचों के बाद देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. प्रणव पंड्या और अधिष्ठात्री शैलदीदी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

-----------------
जनजागरण रैली से वसंतोत्सव शुरू
हरिद्वार। शांतिकुंज में शुक्रवार को तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ जनजागरण रैली के साथ हुआ। रैली में शामिल साधकों ने लोगों को वसंत के बारे में बताया और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। रैली के बाद शांतिकुंज के मुख्य सभागार में पतंजलि, देव संस्कृति, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय और कॉलेज आफ इंजीनियरिंग रुड़की के विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां छात्र-छात्राओं ने समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed