{"_id":"5b8591f742c792466049b368","slug":"81535480311-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन कार्यबहिष्कार का रहा मिला जुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन कार्यबहिष्कार का रहा मिला जुला असर
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। 13 सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के कार्यबहिष्कार के दूसरे दिन ऊर्जा निगम में काम पूरी तरह ठप रहा। विकास भवन, जल संस्थान, वन प्रभाग, राजाजी टाइगर रिजर्व, स्वास्थ्य विभाग में मिलाजुला असर देखने को मिला। वन विभाग, जल संस्थान और विकास भवन में कई कर्मचारियों ने कार्य किया।
मंगलवार को विभिन्न संगठनों से जुडे़ वन कर्मचारी बिल्वकेश्वर स्थित वन विभाग के कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक राजेश श्रीवास्तव नेे कहा कि सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेने पर कर्मचारी हड़ताल करेंगे। दैनिक एवं आउटसोर्स, वन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष राकेश चंदेल ने कहा कि संविदा वनकर्मियों से देर तक कार्य करवाने के बाद भी उन्हें यथोचित वेतन नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शनकारियों में विजय सिंह बिष्ट, गीता शर्मा, राकेश लखेड़ा, आर्सी प्रवीन, विजय शर्मा, हिमांशु, अवनीश, पंकज कुमार सुबोध, मुकेश, मुराद, सन्नी, सुशील कुमार, रामपाल, राजकुमार जोशी, भुवन गिरी, अंकित रावत, संतन सिंह नेगी, सुरेंद्र चौहान, मनोज कुमार, जय हिंद, पीयूष, मनोज, राहुल, लक्ष्मी नारायण, विशाल, सतेंद्र कुमार, अल्ताफ, राजू, गजेंद्र, मुन्तीज, कविंद्र सैनी आदि शामिल रहे।
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। इनमें शाखा अध्यक्ष धन सिंह नेगी, सोनू कुमार, कमल किशोर, भुवनेश्वर, फ्रांसीस जैन, भारत सिंह रावत, शिव सिंह, संजय शर्मा, नरेंद्र राजपूत, प्रवीन सैनी, विमल कुमार, ओमकार, रवि चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम में ठप रहा कामकाज
विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को फाउंड्री गेट स्थित कार्यालय पर कार्यबहिष्कार कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार में अधिक्षण अभियंता रवि रजौरा, प्रदीप चौधरी, रवि कुमार, विकास कुमार, हेमंत मलिक, अजीत रावत, नीरत सैनी, एचएस बोरा, केहर सिंह, पवन कुमार, रुपेश कुमार, कुलभूषण कुकरेती, अनुज जुडियाल, कमल राज नेगी, एनएस नेगी, आलोक चौहान, रीता राजपूत, राकेश बहुखंडी, कामेश्वर प्रसाद यादव आदि शामिल रहे।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा, जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, जिलामंत्री मनोज चंद ने कहा कि मांगें नहीं मानने पर अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में ऋषिकुल उपशाखा नरेंद्र बागड़ी और योगेशपाल सहित ं छतरपाल, दीपक यादव, दिनेश ठाकुर, सुमंतपाल, अजय, विनोद कश्यप, ज्योति नेगी, योगेश, अनिल, राकेश भंवर, अनिल मिश्रवाण, पवन नेगी, नरेंद्र बागड़ी, अमन कुमार, मुकेश, रवि, जयनारायण सिंह, कृष्णपाल, जयपाल, प्रवीण, रोहित, कुसुम, प्रेमवती, कमला, राधा, विमला, सोनी, प्रीति आदि शामिल रहे।
ये कार्य रहे प्रभावित
- विकास भवन के विभिन्न विभागों में बिलों के भुगतान संबंधी कई कार्य नहीं हो सके।
- विभागों में माह की रिपोर्ट तैयारी करने के काम में बाधा आई।
- सांख्यिकी विभाग में रिपोर्ट तैयारी करने के लिए अधिकारी के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
- समाज कल्याण विभाग में पेंशन का काम नहीं हुआ।
- ऊर्जा निगम में नया कनेक्शन देने, रेवेन्यू कलेक्शन आदि कार्य नहीं हुए।
- जल संस्थान में भी सभी काम ठप रहे।