{"_id":"5abe6f6f4f1c1bb6618b4971","slug":"81522429807-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवारत शिक्षकों की कार्यशाला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवारत शिक्षकों की कार्यशाला संपन्न
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान में सेवारत शिक्षकों के लिए द्विवर्षीय डिप्लोमा इन लर्निंग एजूकेशन (डीएलएड) पाठ्यक्रम की 15 दिवसीय पीसीपी कक्षा शुक्रवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला के अंतिम दिन भगतनपुर हाईस्कूल स्थित केंद्र पर संवाद एवं गतिविधि कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने चार्ट ओर मॉडल के जरिये टीएलएम युक्त गतिविधि कक्ष स्कूल के बच्चों के लिए तैयार किया।
संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी ने कहा कि शिक्षक के व्यक्तित्व का बच्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में शिक्षक का बच्चों से लगाव जरूरी है। यह निश्चित रूप से सिखाने में सार्थक सिद्ध होगा। केंद्र समन्वयक और राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने कहा कि कक्षा में बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए शिक्षक के चेहरे पर मुस्कराहट जरूरी है। कक्षा का माहौल खुशनुमा होगा तो अधिगम भी अच्छा होगा। संदर्भदाता डा. शिवा अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों को सिलेबस से बाहर वैल्यू एजुकेशन पर भी काम करना चाहिए। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर ने सरस्वती वंदना, एमडी पब्लिक स्कूल ने भजन प्रस्तुति एवं सरस्वती एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। संदेश कुमार ने कविता संघर्ष हूं प्रस्तुत की। पूजा गुप्ता की ओर से बेटी बचाओ पर कविता एवं दीक्षा राइजिंग पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के महत्व पर नाटक प्रस्तुत किया। संचालन आशा विश्वकर्मा, पुनीता राव ने किया। इस अवसर पर संदर्भदाता रवि कुमार, शरद भारद्वाज व संदीप कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन