फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जिला अस्पताल में बनेगा असाध्य मर्ज के मरीजों के लिए वार्ड

जिला अस्पताल में बनेगा असाध्य मर्ज के मरीजों के लिए वार्ड

Thu, 13 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनेगा असाध्य मर्ज के मरीजों के लिए वार्ड
हरिद्वार। जिला अस्पताल में असाध्य मर्ज के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया जाएगा। जिसमें कैंसर, लीवर, किडनी, हृदय रोगों से पीड़ित मरीज को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। इस वार्ड में ऑक्सीजन के साथ अन्य सुविधाएं इमरजेंसी की तरह होंगी। यह वार्ड एक महीने के अंदर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एसीएमओ डा. एचडी शाक्य ने बुधवार को निरीक्षण करते हुए अस्तपाल में मौजूद समस्त सुविधाओं का को परखा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में असाध्य रोग से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाया जाएगा। उस वार्ड में अधिकतम पांच बेड की सुविधा होगी। वार्ड में कैंसर, लीवर, किडनी और हृदय रोग जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। वार्ड में ऑक्सीजन, अलग से दवा वितरण काउंटर, ओपीडी, आईपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, माइनर प्रोसिजर रूम, सीपीआर रूम, ईसीजी रूम, इमरजेंसी एक्स-रे, लैब इनवेस्टीगेशन आदि की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इकाई में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।
विज्ञापन

------------------
इमरजेंसी का किया कायाकल्प
जिला अस्पताल की इमरजेंसी का कायाकल्प कर दिया है। एक कमरे में जगह कम होने पर अब दो कक्षों को एक साथ मिलाकर चलाया जा रहा है। जिसमें डॉक्टरों का सिटिंग प्लान बदलते हुए व मुख्य कक्ष में दो बेड लगाकर गंभीर मरीज के लिए सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। जिला अस्पताल की सीएमएस डा. आरती ढौंढियाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इमरजेंसी का भौतिक स्वरूप बदल दिया गया है। इससे मरीजों के इलाज में आसानी हो और एक साथ चार से अधिक गंभीर मरीजों को उपचार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed