{"_id":"5aba8f814f1c1be73f8b53f8","slug":"71522175873-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...दुर्घटना में आठवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...दुर्घटना में आठवीं के छात्र की मौत
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
भेल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में आठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई जबकि बाइक सवार किशोर घायल हो गया।
सिडकुल क्षेत्र की इंद्रलोक कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र शर्मा सिडकुल का बेटा सुजल (13) कालोनी के ही अपने दोस्त मुकुल वर्मा के साथ चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में गया था। लौटते वक्त जैसे ही किशोर कांजी हाउस के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दोनों लोग बाइक से नीचे गिर गए। सुजल की गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि मुकुल घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि किशोर ने हेलमेट पहना हुआ था। अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल के टकराने के बाद दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि दूसरे किशोर की हालत खतरे से बाहर है। मृतक बहादराबाद क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। किशोर की मौत के बाद परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।