फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पतंजलि योगपीठ में शहीद जवानों को दी गई श्रद्घांजलि

पतंजलि योगपीठ में शहीद जवानों को दी गई श्रद्घांजलि

Sun, 17 Feb 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पतंजलि योगपीठ में शहीद जवानों को दी गई श्रद्घांजलि
हरिद्वार। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को रविवार की देर शाम भवपूर्ण श्रद्घांजलि दी गई। इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि शहीद हुए जवानों के बच्चों को पढ़ाने और उनका भविष्य बनाने में पतंजलि हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन

पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय, पतंजलि चिकित्सालय तथा पतंजलि के सैकड़ों साधकों ने शहीदों के सम्मान में पतंजलि योगपीठ फेस एक स्थित यज्ञशाला में यज्ञ किया। इसके बाद पतंजलि योगपीठ फेस- दो तक वंदे मातरम् तथा भारत माता की जय के नारों साथ कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि आज सारा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। शहीद परिवारों के बच्चों को पढ़ाने और उनके भविष्य को बनाने के लिए पतंजलि सदा तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ का संकल्प है कि हमारी एक-एक श्वास मातृभूमि के लिए हो। सारा राष्ट्र एकजुट रहे तथा राष्ट्र,धर्म और संस्कृति के लिए संगठित होने का सामूहिक संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ की प्रत्येक भूमिका राष्ट्र के लिए होती है। हमारे विद्यार्थी सभी सीमा पर नहीं जा सकते लेकिन यह संकल्प कर सकते हैं कि हमारा हर कार्य राष्ट्र की सेवा के लिए हो। उन्होने कहा कि हम इन शहीदों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान को नमन करते है। उन्होंने कहा कि आज देश में अनेक जगह राष्ट्र विरोधी नारे सुनाई देते है, लेकिन मैं पूरे विश्वास विश्वास के साथ कहता हूँ कि हमारे यहां विद्या पाने वाले विद्यार्थी कभी भी देश के साथ धोखा नहीं करेंगे। हमने देशद्रोह की साजिश रचने वालों के सामने देशभक्ति का झंडा फहराया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर छोटे से देश इजराइल से भारत को सीखने की आवश्यकता है। कहा कि आतंकवादी चाहे देश के भीतर हो या देश के बाहर से आये, एक भी आतंकवादी जिन्दा नहीं बचना चाहिए, ऐसी नीति भारत सरकार को बनानी होगी, क्योंकि आतंकवादी पूरी मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को नमन किया। कहा कि इन वीरों की आत्मा को परमात्मा के चरणों स्थान मिले। कहा कि जिन वीरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किये है, उनसे हम सभी को राष्ट्र के प्रति कुछ कर गुजरने की भावना का संचार होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधव और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed