{"_id":"5a75ea3e4f1c1b8d268b8100","slug":"61517677118-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ओपीडी नंबर 36 शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ओपीडी नंबर 36 शुरू
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिला अस्पताल में एक और ओपीडी शुरू हुई है। इससे मरीजों से समय से परामर्श मिल सकेगा और अन्य डाक्टरों पर भी भार कम होगा।
जिला अस्पताल में पहले इमरजेंसी के अलावा सात ओपीडी थी। जिसमें सर्जन, बाल रोग, हड्डी, जनरल, हृदय, नेत्र रोग और फिजिशियन की ओपीडी संचालित होती हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी परिसर में अन्य कक्ष नहीं होने से फिजिशियन की ओपीडी प्राइवेट वार्ड में शुरू कराते हुए 35 नंबर दिया गया। अब एक और नई ओपीडी शुरू कर दी। जिसको 36 नंबर दिया है। इस ओपीडी में संविदा के डाक्टर ईएमओ डा. रामप्रकाश को तैनात किया गया है। डा. रामप्रकाश सामान्य मर्ज के मरीजों को देखते हैं। साथ ही इमरजेंसी में भी अपनी सेवा देते हैं। जिला अस्तपाल के सीएमएस डा. अजय सैंगर ने बताया कि अस्पताल के प्राइवेट कक्ष में नंबर चार में ओपीडी नंबर 36 शुरू करा दी गई है।
महिला अस्पताल को एनेस्थीशिया मिले
हरिद्वार। महिला अस्पताल में एनेस्थीशिया डाक्टर की तैनाती होने से सीजेरियन प्रसव कराने के लिए प्राइवेट डाक्टर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। महिला अस्पताल में जुलाई में डा. एके पाराशर का तबादला होने के बाद महिला अस्पताल में सीजेरियन प्रसव कराने पर गर्भवती महिलाओं को रेफर कर दिया जाता था। परेशानी होने पर निदेशालय ने प्राइवेट डाक्टर की सेवा लेने को निर्देश दिए। अब शासन ने संविदा पर नियुक्त करते हुए एनेस्थीशिया डा. संजय माहेश्वरी को महिला अस्पताल भेज दिया है। अस्पताल की सीएमएस डा. भवानी पाल ने बताया कि डाक्टर ने अपनी सेवा देनी शुरू कर दी है।