फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कांग्रेस पार्षद दल ने भाजपाई नगर निगम बोर्ड को बेनकाब किया

कांग्रेस पार्षद दल ने भाजपाई नगर निगम बोर्ड को बेनकाब किया

Sun, 21 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद दल ने भाजपाई नगर निगम बोर्ड को बेनकाब किया
हरिद्वार। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने मेयर मनोज गर्ग पर हमला बोला है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि भाजपा का नगर निगम बोर्ड नकारा साबित हुआ है और उसके मेयर के पास उपलब्धि बताने को कुछ भी नहीं हैं।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार ने कहा कि मेयर मनोज गर्ग भाजपा के दलबल के साथ गरीबों की बस्तियों में जाकर मलबा चार्ज के फार्म बंटवा रहे हैं, जिन्हें गृहकर का फार्म बताकर चुनावी लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेयर जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि होते हुए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह के करने के लिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की लिए वह कानूनी विशेषज्ञों से राय लेंगे। कांग्रेस पार्षद दल ने हरीश रावत सरकार के दौरान मलिन बस्तियों के नियमितीकरण (मालिकाना हक) के संबंध में 30 सितंबर 2016 को शासनादेश जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि गरीबों को मालिकाना हक के शासनादेश को भाजपा की सरकार दबाकर बैठ गई। गरीबों को गुमराह करने के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल मिलकर उन बस्तियों में जाकर जनजागरण कर लोगों को भाजपा और उसके मेयर की कथनी और करनी की जानकारी देगा। पत्रकार वार्ता में पार्षद अमन गर्ग, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, मुर्सलीन अहमद, पूर्व सभासद नरेश चनयाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------------------
सहयोग निधि को बताया अवैध वसूली का अभियान
हरिद्वार। कांग्रेस पार्षद दल ने आरोप लगाया कि भाजपा सहयोग निधि के नाम पर प्रदेश में अवैध वसूली का अभियान चला रही है। नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के लिए टिकट का दावा कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से पैसे लिए जा रहे हैं। यह एक प्रकार से टिकटों की खरीद-फरोख्त है। नेता प्रतिपक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी की ओर से सहयोग निधि को जजिया कर बताकर कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली बंद कर सिडकुल के उद्योगपतियों से वसूलने का सुझाव मंत्री को देने का विशेष तौर पर उल्लेख करते हुए भाजपा की कथनी-करनी को स्पष्ट किया और कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले पार्षद पद के दावेदारों तक से उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed