{"_id":"5a57a0494f1c1b24198b469a","slug":"61515692105-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल परिसर में गहरे गढ्ढ़े में गिरा बारहसिंघा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेल परिसर में गहरे गढ्ढ़े में गिरा बारहसिंघा
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में दाखिल बारहसिंगा और संाभर ने वन विभाग और भेल के अफसरों के लिए खासी मुसीबत खड़ी कर दी। भेल में गहरे गड्ढे में गिरे बारहसिंगा को क्रेन की मदद से घंटों की जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला, वहंीं तंबाकू फैक्ट्री में घुसे सांभर को भी पकड़कर जंगल में छोड़ा गया।
घटनाक्रम के मुताबिक एक बारहसिंगा जंगल से भटककर भेल परिसर में पहुंचकर गहरे गड्ढे मेें गिर गया। बारहसिंगा के शोर मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर वन विभाग और भेल के अधिकारी- कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पहले उसे रस्सी के जरिये बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर भेल नगर प्रशासक संजय पंवार ने क्रेन और बुलडोजर मौके पर भेजा। बुलडोजर की मदद से गड्ढे की दीवार को तोड़कर जैसे तैसे बारहसिंगा को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में जंगल से निकलकर सांभर ज्वालापुर स्थित तंबाकू फैक्ट्री में पहुंच गया। लोगों ने शोर मचाया तो वह फैक्ट्री के एक कमरे में दुबक गया। सांभर की जानकारी पाकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी आकाश वर्मा ने विभागीय कर्मचारियों को मौक्े पर भेजा। काफी जद्दोजहद के बाद सांभर को पकड़कर वनकर्मियों ने जंगल में छोड़ा। उल्लेखनीय है कि पहले भी राजाजी नेशनल पार्क से निकलकर जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में पहुंचते रहे हैं। पिछले दिनों हाथी ने भेल कालोनी में जमकर उत्पात मचाया था।
विज्ञापन