फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आर्थिक लाभ के साथ टिकाऊ अवधारणा को दें विशेष महत्व: डॉ चिन्मय

आर्थिक लाभ के साथ टिकाऊ अवधारणा को दें विशेष महत्व: डॉ चिन्मय

Mon, 18 Feb 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक लाभ के साथ टिकाऊ अवधारणा को दें विशेष महत्व: डॉ चिन्मय
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विवि के शिक्षाशास्त्र विभाग ने राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह मनाया। प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि 21वीं सदीं में सबसे पहले जीवन या घटना के हर आयाम में टिकाऊ प्रकृति अपनानी होगी। किसी भी कार्य अथवा उत्पादन में यह ध्यान रखना होगा कि आर्थिक लाभ के साथ-साथ टिकाऊ अवधारणा को विशेष महत्व दिया जाए।

कुलसचिव बलदाऊ देवांगन ने कहा कि बीएड के छात्रों ने राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह में जिस तरह उत्साहपूर्वक भाग लिया है यह उनके भविष्य के प्रति लगन को दर्शाता है। बीएड की विभागाध्यक्षा डॉ. ममता ने बताया कि सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रचनात्मकता के साथ उत्पादकता एवं उसमें स्थायित्व विषय पर जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को चहुंमुखी विकास के लिए प्रेरित किया गया। बताया कि स्लोगन, पेंटिंग, निबंध और क्वीज आदि प्रतियोगिता हुई। इसमें श्रद्धा, सुमन, अंजलि, हर्ष, महिमा भाटी और प्रशंसा ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयुषी, शिवानी, आशुतोष, कुसुमलता और आयुष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में वशिष्ट ग्रुप को पहला और कणाद और आपला ग्रुप को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। शिविर समन्वयक के अनुसार कार्यक्रम के दौरान छात्र और अध्यापकों ने श्रमदान किया। समापन अवसर पर कुलसचिव बलदाऊ देवांगन और बीएड की विभागाध्यक्षा डॉ ममता ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed