{"_id":"5ac123934f1c1bd8618b4d8e","slug":"51522606995-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआई की हुई बहाली, फिर संभाला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआई की हुई बहाली, फिर संभाला चार्ज
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
महिला कांस्टेबल की शिकायत के बाद पदमुक्त किए गए रोशनाबाद पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक प्रेम लाल टम्टा ने एक बार फिर से वापसी कर ली है। उनके खिलाफ जांच कर रही कमेटी ने उन्हें महिला सिपाही से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का दोषी पाया था और भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न होने और गैर जनपद ट्रांसफर की संस्तुति की थी। एसएसपी ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए आरआई की बहाली के आदेश शनिवार को जारी कर दिए।
कुछ दिन पूर्व पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के समक्ष पेश होकर आपबीती सुनाई थी। महिला कांस्टेबल ने पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक प्रेम लाल टम्टा पर आरोप लगाए थे। एसएसपी ने आरआई को पदमुक्त करते हुए एसपी सिटी ममता वोहरा को पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए थे।
जांच कमेटी ने अपनी जांच में पाया कि आरआई ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल जरूर किया, लेकिन महिला सिपाही को लेकर उनकी मंशा कोई गलत नहीं थी। जांच कमेटी ने इस तरह की पुनरावृत्ति भविष्य में न होने की चेतावनी दी थी और आरआई के गैर जनपद ट्रांसफर की संस्तुति की थी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी थी।