फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...जल संकट की और बढ़ रही दुनिया: जलपुरुष राजेंद्र सिंह

...जल संकट की और बढ़ रही दुनिया: जलपुरुष राजेंद्र सिंह

Sun, 25 Mar 2018 11:55 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
...जल संकट की और बढ़ रही दुनिया: जलपुरुष राजेंद्र सिंह
हरिद्वार। जल पुरुष के नाम से मशहूर राजेंद्र सिंह ने कहा है कि दुनिया धीरे-धीरे जल संकट की ओर बढ़ रही है। समय रहते जल संकट की विस्फोट समस्या से बचने के लिए जल साक्षरता पर जोर दिया जाने की आवश्यकता है। दुनिया के कई देशों में जल संकट युद्ध का कारण बनता जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध जल संकट को लेकर होगा। यह स्थिति भारत में न हो लिए हमें पहले से ही तैयार रहकर संरक्षण और संवर्धन पर ध्यान देना होगा। और अपनी युवा पीढ़ी को जल साक्षरता के प्रति जागरूक करना है। आज लगतार बढ़ता जल प्रदूषण लोगों में प्रमुख बीमारियों का करण बन चुका है। उन्होंने कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता पर बोलते हुए कि गंगा की स्वच्छता को लेकर सरकार और संतों के साथ लेकर कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि राजेंद्र सिंह की अगुवाई में अप्रैल 2013 से जल साक्षरता के लिए शुरू किए गए जल-जन जोड़ो अभियान ने भारत में पानी के संरक्षण और संवर्धन के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाई है। रविवार को प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रुपेंद्र प्रकाश ने जल पुरुष राजेंद्र सिंह की पुस्तक वाटर एंड पीस का विमोचन किया। इस अवसर पर गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed