{"_id":"5a774eb14f1c1b514a8b76c4","slug":"51517768369-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी शहर की तर्ज पर एक ही रंग में नजर आएगी हरकी पैड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी शहर की तर्ज पर एक ही रंग में नजर आएगी हरकी पैड़ी
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
आने वाले समय में यदि हरकी पैड़ी गुलाबी शहर जयपुर की तर्ज पर एक ही रंग में नजर आए तो कोई ताज्जुब नही। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश के विकास को लेकर जो मसौदा तैयार किया है उसमें हरकी पैड़ी और इसके आसपास के इलाकों के सभी भवनों को एक ही रंग में रंगा जाना है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए एचआरडीए ने 22 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें निजी कंपनियों की भी मदद ली जाएगी।
विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नितिन भदौरिया के मुताबिक धर्मनगरी के विकास को जो खाका तैयार किया गया है उसमें हरकी पैड़ी और इसके आसपास का इलाका प्राथमिकता में है। हरकी पैड़ी पर देश-विदेश से लाखोें श्रद्धालु आते हैं । वर्तमान में हरकी पैड़ी की जो दशा है उसमे तमाम सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने बताया कि हरकी पैड़ी पर मौजूदा दीवार को तोड़कर छतनुमा आशियाना बनाया जाएगा। बारिश के दौरान लोग उसका आश्रय लेकर गंगा आरती का आनंद ले सके। इसके अलावा हरकी पैड़ी में अहमदाबाद की तर्ज पर शानदार लेजर लाइट शो आयोजित करने की भी योजना है। यदि यह योजना धरातल पर उतरती है तो हरकी पैड़ी पर शाम के समय शानदार नजारा होगा। लेजर लाइट शो के लिए निजी कंपनियों की मदद ली जाएगी।
-----------------------------------
शहर के 12 स्थानों पर लगाए जाएंगे बड़े स्क्रीन
देश विदेश से आने वाले पर्यटक धर्मनगरी के साथ ही उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हो सकें इसके लिए शहर के 12 बड़े चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इससे गंगा के धार्मिक महत्व और उत्तराखंड के तमाम धार्मिक स्थलों के बारे में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
--------------------------
पूरे शहर में सुनाई देगीगंगा आरती
हरकी पैड़ी पर शाम के समय होने वाली गंगा आरती पूरी धर्मनगरी में सुनाई दे इसके लिए मौजूदा साउंड सिस्टम को हटाकर ताकतवर साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा शहर के 12 स्थानों पर प्रस्तावित एलईडी स्क्रीन के जरिए भी गंगा आरती का आनंद लिया जा सकेगा।
------------------------------------
बनाए जाएंगे बड़े प्रवेश द्वार
प्राधिकरण ने जो प्रस्ताव तैयार किया है उसमें देहरादून, दिल्ली, नजीबाबाद जाने वाले मार्गो पर विशाल प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इन प्रवेश द्वारों पर भी उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जुड़ी तमाम जानकारियां उकेरी जाएंगी।
---------------------------------
शहर के चौराहों की बदलेगी सूरत
योजना के तहत हरिद्वार और ऋषिकेश के 22 बड़े चौराहों के भी कायाकल्प की तैयारी है। इन चौराहों का न सिर्फ चौड़ीकरण किया जाएगा, वरन चौराहों के आसपास सुंदरीकरण को लेकर भी तमाम कदम उठाए जाएंगे। चौराहों पर ग्रेनाइट के पत्थरों से सजावटके साथ ही फव्वारे लगाए जाएंगे।
---------------------------------
पांच करोड़ की लागत से बनेगा योगा पार्क
विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार किए गए मास्टर प्लान के मुताबिक शहर में पांच करोड़ की लागत से योगा पार्क बनाया जाएगा। जहां योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी ताकि कोई भी शहरी पार्क में जाकर निशुल्क योग का प्रशिक्षण ले सके। योगा पार्क के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। जल्द की इसके अधिग्रहण की औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी।
-------------------------------
ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट का भी होगा कायाकल्प
मास्टर प्लान के तहत ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट के भी कायाकल्प की योजना है। योजना के तहत घाट पर पत्थर लगाने के साथ ही सुंदरीकरण कराया जाएगा ।