{"_id":"610ed6f68ebc3ef3a00c43e7","slug":"50-hazari-prize-crook-of-delhi-arrested-haridwar-news-drn386855457","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का 50 हजारी ईनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस का 50 हजारी ईनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस से घोषित 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने के बाद खुलासा करते एसएसपी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस से घोषित 50 हजार के इनामी बदमाश को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर व सट्टा किंग की हत्या के आरोप में फरार चल रहा था। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने पिस्टल और 15 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाश को न्यायालय में पेश किया। आरोपी पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
शनिवार को रोशनाबाद स्थित कार्यालय में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिल्ली पुलिस की ओर से घोषित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रानीपुर झाल की तरफ से आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टिहरी विस्थापित रपटे पर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक स्कूटी पर आ रहे व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। उसने स्कूटी को भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए स्कूटी सवार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 9 एमएम की काले रंग की पिस्टल और 15 जिंदा राउंड मिले।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी अब्बास उर्फ कासिम उर्फ राजू बेचैन उर्फ अनवर हुसैन पुत्र दिलावर हुसैन निवासी मकान नंबर क्यू-25 गली नबंर 18 ब्रह्मपुरी थाना उस्मानपुर नई दिल्ली व मूल निवासी ग्राम सकानी जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश नई दिल्ली के न्यू उस्मानपुर से हत्या के आरोप में फरार था।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सितंबर 2019 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगस्टर व सट्टा किंग कलुवा सूफी की हत्या कर दी थी। आरोपी राजू बेचैन के खिलाफ दिल्ली में 12 से ज्यादा अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। लूटपाट, रोड होल्डअप, जान से मारने की नीयत से गोली चलाने सहित तमाम घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस टीम में कोतवाल कुंदन सिंह राणा, औद्योगिक चौकी प्रभारी प्रवीन रावत, एसआई विकास रावत, प्रवीन रावत, हेड कांस्टेबल सीआईयू सुंदर लाल, वसीम, सोहन राणा, प्रीतम तोमर, चंदन सिंह चौहान, आफताब आलम, दलवीर सिंह भंडारी, नेहा डुकलान शामिल रहे।