फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ankita Bhandari murder case Urmila Sanawar to meet the CBI today but in presence of the media

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीबीआई से आज मिलेंगी उर्मिला सनावर, कहा- अब जो बात होगी कैमरे के सामने होगी

Sun, 18 Oct 2026 09:26 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 18 Oct 2026 09:26 AM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत में उर्मिला सनावर ने बताया कि वह अंकिता के माता पिता के साथ दिल्ली में हैं। उनके पास कॉल करने वाले ने बताया कि वह सीबीआई से हैं और उनके घर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Ankita Bhandari murder case Urmila Sanawar to meet the CBI today but in  presence of the media
उर्मिला सनावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर संघर्ष कर रहीं उर्मिला सनावर ने दावा किया है कि उनके सहारनपुर आवास पर सीबीआई शनिवार को दिन में 12:30 बजे पहुंची थी। उनके पास कॉल आया तो उन्होंने बगैर सूचना आने पर सवाल उठाया और दिल्ली में होने का हवाला देते हुए रविवार को मिलने का समय दिया है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में उर्मिला सनावर ने बताया कि वह अंकिता के माता पिता के साथ दिल्ली में हैं। उनके पास कॉल करने वाले ने बताया कि वह सीबीआई से हैं और उनके घर पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने खुद के दिल्ली में होने की जानकारी देने के साथ ही रविवार को मिलने के लिए समय दिया है।

विज्ञापन

हरिद्वार:  अंकिता भंडारी हत्याकांड, सुरेश राठौर से सीबीआई ने की तीन घंटे पूछताछ, उर्मिला सनावर का आया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिला ने कहा कि जांच प्रक्रिया स्पष्ट होनी चाहिए। इसके लिए वह अकेले नहीं बल्कि मीडिया के साथ सीबीआई से मिलेंगी। मौजूदा समय में वह एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। किसी दबाव में आकर वह कोई कार्य नहीं करेंगी। जो भी बातें होंगी वह कैमरे के सामने होगी। जांच प्रक्रिया किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान में पहले भी कह चुकी हैं कि जितने भी सबूत और साक्ष्य हैं वह सीबीआई के सामने खुलकर रखेंगी।

Trending Videos

पूर्व विधायक सुरेश राठौर से सीबीआई ने की तीन घंटे तक पूछताछ

देशभर में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में शनिवार को सीबीआई टीम हरिद्वार पहुंची थी। टीम ने बीएचईएल क्षेत्र स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे कई सवाल किए गए। शाम करीब सात बजे सीबीआई टीम रवाना हो गई। पूरी कार्रवाई के दौरान सीबीआई टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

ये था मामला

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बीते वर्ष दिसंबर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल की गई थी। इस क्लिप को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई थी। ऑडियो में भाजपा से जुड़े एक वीआईपी का जिक्र होने की बात भी सामने आई थी। पूर्व विधायक सुरेश राठौर को लेकर भी कई दावे किए गए थे।

इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। अब इसी प्रकरण में शनिवार की शाम करीब चार बजे सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची। भेल के शिवालिक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से शाम सात बजे तक टीम ने पूछताछ की। इस दौरान किन सवालों पर चर्चा हुई और उनके क्या जवाब मिले, इस संबंध में सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

जांच में पूरा सहयोग करुंगा : सुरेश राठौर

पूछताछ के बाद मीडिया के सामने आए पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि उन्होंने सीबीआई के सामने पूरी बात रखी है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा और अभी भी कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि उनसे कुल 15 सवाल पूछे गए हैं। एक सवाल में सीबीआई ने उर्मिला सनावर से रिश्ते के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि उर्मिला कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed