फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   43 passengers were trapped in the middle of the river

Haridwar News: नदी के बीच में फंसी रही 43 सवारियों की जान

Sun, 23 Jul 2023 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
43 passengers were trapped in the middle of the river

विज्ञापन
रूपड़िया से नेपाल के लोगों को लेकर हरिद्वार आ रही बस में सवार 43 सवारियों की जान उस समय गले अटक गई, जब बस नदी के तेज बहाव में बीच में फंस गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चला जेसीबी में बैठाकर सवारियों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई गई। बाद में बस को भी क्रेन से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान के बाद लोगों की जान बचने पर पुलिस और सवारियों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, शनिवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के रूपड़िया डिपो की बस नेपाल के लोगों लेकर हरिद्वार आ रही थी। बस जब सुबह करीब दस बजे हरिद्वार-बिजनौर मार्ग पर उत्तर प्रदेश की सीमा चिड़ियापुर बॉर्डर पर भागूवाला कोटावाली नदी के रपटे पर पहुंची तो अचानक से पानी में तेज बहाव आ गया। पानी तेज बहाव आने पर बस नदी में फंसने लगी। बस चालक ने उसे नदी से निकालने का प्रयास किया, लेकिन ज्यादा बहाव होने से उसके पलटने के खतरे को देखते हुए उसने बस को बीच खड़ा कर दिया। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। बस में बैठे यात्रियों को इसका पता चला तो उनमें हड़कंप मच गया। लोगों में किसी अनहोनी की घटना को देखते हुए चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से बस में सवार लोगों को धीरे-धीरे कर नदी से बाहर निकाला लिया गया। यात्रियों को बाहर निकालने के बाद बस को भी क्रेन से नदी से बाहर खींच लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि ढाई घंटे के रेस्क्यू अभियान में सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्हें दूसरी बसों में बैठाकर हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed