फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शोक में संत समाज ने टाला अयाध्या कूच

शोक में संत समाज ने टाला अयाध्या कूच

Sun, 17 Feb 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
शोक में संत समाज ने टाला अयाध्या कूच
हरिद्वार। आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कई जवानों के शहीद होने के बाद देशभर में शोक के बीच संत समाज ने 21 फरवरी को किया जाने वाला अयोध्या कूच फिलहाल टाल दिया गया है। अब भविष्य में निर्णय लेकर इस बारे में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भारत साधू समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज की ओर से भेजे गए पत्र पर विचार करते हुए भारत साधू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान जगद्गुरु स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती ने राम मंदिर निर्माण के लिए शिला पूजन के लिए 21 फरवरी को अयोध्या कूच करने का एलान किया था। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने हरिद्वार से भी बड़ी संख्या में संतों के अयोध्या कूच करने की बात कही थी। पुलवामा में सीआरपीएफ पर आतंकी हमले के कारण देशभर में शोक को देखते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने पत्र लिखकर अयोध्या कूच निरस्त करने का आग्रह किया था। बग्रह्मस्वरुप ब्रगह्मचारी ने कहा कि आतंकी हमले से समूचा संत समाज भी आहत है। उन्होंने सरकार से आतंकवाद के खात्मे को कड़े कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन


------------------------

सफाई कर्मचारियों पुलवामा के शहीदों का श्रद्धांजलि दी
हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर निगम शाखा के पदाधिकारियों और सफाई कर्मचारियों ने शहर के शिवमूर्ति चौक पर एकत्रित होकर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मानव बम की घटना में शहीद हुई सीआरपीएफ के जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई। अध्यक्षता अरविंद चंचल और संचालन नीरज बागड़ी ने किया। सभा में गगन कांगड़ा, अभिनव चंचल, शिवकुमार, सत्येंद्र चंचल, संजय चौहान, नीरज, दलीप, अशोक, मुकेश चंचल, काका हवलदार, राजेंद्र घाघट, रामेश्वरी, रानी देवी, सुषमा व सुदेश आदि ने श्रद्धांजलि दी। सभा में सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भी रखा और प्रधानमंत्री मोदी से कठोर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed