{"_id":"5acfa2fd4f1c1b583e8b4de9","slug":"41523557117-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से बर्दाश्त नहीं हो रहा देश का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से बर्दाश्त नहीं हो रहा देश का विकास
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
कांग्रेस पर संसद नहीं चलने देने और देश के विकास में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर उपवास रखा। जिले भर से शिरकत करने पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा देश के विकास की विरोधी रही है। मोदी सरकार की विकास को समर्पित योजनाओं को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को विकास के मार्ग पर बढ़ते हुए देख नहीं पा रही है। मोदी सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर देश को नई दिशा दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ाया वह अनुकरणीय है। लेकिन कांग्रेस देश और समाज को बांटना चाहती है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संसद न चलने देकर कांग्रेस ने अपना वास्तविक चेहरा जनता के सामने ला दिया है। कभी दलितों की भावनाओं को भड़काने का काम कांग्रेस के लोग कर रहे है तो कभी अन्य लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसी साजिशों को सफल नहीं होने देंगे।
खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता नकार चुकी है। रानीपुर के विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, लक्सर के विधायक संजय गुप्ता, झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर, मेयर मनोज गर्ग ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता और महामंत्री विकास तिवारी व अमन त्यागी के संचालन में चले कार्यक्रम में भाजपा नेता श्यामवीर सिंह सैनी, कल्पना सैनी, सुशील त्यागी, राकेश राजपूत, अश्वनी कौशिक, ओमप्रकाश जमदग्नि, काशीनाथ, मयंक गुप्ता, ऋषिपाल बालियान, जयभगवान सैनी, रामसिंह वाल्मीकि, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ, रामपाल सिंह, अरविंद गौतम, सुबोध राकेश, कमलेश सिंघल, राहुल अग्रवाल, उपेंद्र निगम, पवन राठौर, भूपेंद्र शर्मा, कामिनी सडाना, अनिरुद्ध भाटी, अश्वनी पाल, विक्रम भुल्लर, वीरेंद्र भारद्वाज, नरेश शर्मा, देशपाल, कुसुम गांधी, सागर गोयल, अनिल शर्मा, संजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।