फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भक्तों की सूक्ष्म अराधना से प्रसन्न होती है मां चंडी: महंत रोहित गिरि

भक्तों की सूक्ष्म अराधना से प्रसन्न होती है मां चंडी: महंत रोहित गिरि

Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
भक्तों की सूक्ष्म अराधना से प्रसन्न होती है मां चंडी: महंत रोहित गिरि

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मां चंडी देवी की आराधना से व्यक्ति के जन्म जन्मांतर के पापों का विनाश हो जाता है। चैत्र मास के पावन पर्व चंडी चौदस पर मां के स्वरूप की पूजा करने से जीवन की सभी दुश्वारियां दूर हो जाती हैं और निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह बात नीलधारा पर्वत स्थित सिद्धस्थल मां चंडी देवी मंदिर के परमाध्यक्ष महंत रोहित गिरि महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि घर में सुख समृद्धि लक्ष्मी के वास एवं शनि के प्रकोप से बचने के लिए पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। मां चंडी देवी समस्त जग की पालनहार है। वह भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर मनवांछित फल देती है। कहा कि जो भक्त संपूर्ण नवरात्र से चंडी चौदस तक देवी मां की आराधना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं मां चंडी मैया पूर्ण करती है। पौराणिक काल से सिद्धस्थल मां चंडी देवी और पतित पावनी मां गंगा के दर्शन भाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होते हैं। कहा कि मंदिर दर्शन तो अनवरत किया जाना वाला धार्मिक अनुष्ठान है, लेकिन विशेष उत्सव पर मां की पूजा करने से व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की लत, फेसबुक, व्हाट्सअप के माध्यम से भारतीय संस्कृति को त्यागता जा रहा है। हमें पाश्चात्य संस्कृति त्याग कर भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहिए। भारतीय संस्कृति के समावेश से ही व्यक्ति समाज व परिवार संस्कारवान बन सकते हैं। उन्होंने दर्शन करने आए सभी श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद देकर मां चंडी देवी से विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed