{"_id":"608ee7888ebc3ebf80432dde","slug":"398-infected-found-in-district-only-6800-check-haridwar-news-drn377886276","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 398 मिले संक्रमित, केवल 6800 जांच हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 398 मिले संक्रमित, केवल 6800 जांच हुई
विज्ञापन
जिले में 398 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व कनखल मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल, डीपीएस की अध्यापिका समेत छह संक्रमितों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि नए संक्रमितों की तुलना में 503 लोग स्वस्थ हुए हैं। हालांकि, रविवार को केवल 6827 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
जिले में बीते 19 दिनों में कोरोना के सबसे कम 398 केस मिले हैं। भेल क्षेत्र में नौ और लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या 531 हो गई है। शिवालिक नगर में 21, मायापुर में 11, मिलिट्री अस्पताल रुड़की में 10, ज्वालापुर में नौ संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि जिले में 3891 एक्टिव केस हैं। अधिकृत कोविड अस्पतालों में 234, अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 405 और कोविड केयर सेंटरों में 150 संक्रमित भर्ती हैं। 45488 लोगों की कोविड रिपोर्ट आनी बाकी है।
--
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने किया कोविड वार्ड का निरीक्षण
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत ने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने मरीजों से स्वास्थ्य और समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। इस दौरान अस्पताल की नोडल अधिकारी डॉ. निशात अंजुम, अशोक कालरा आदि उपस्थित रहे।