{"_id":"5e88afdf8ebc3e78ad174f87","slug":"375-crores-released-for-kumbh-haridwar-news-drn340956769","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के लिए जारी हुए 375 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के लिए जारी हुए 375 करोड़
विज्ञापन
कुंभ कार्यों के अधूरे पड़े निर्माण । फाइल फोटो
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के कारण फाइलों में सिमट गए कुंभ के कार्यों के बीच शनिवार को अच्छी खबर केंद्र सरकार की ओर से आई। सरकार ने कुंभ कार्यों के लिए करोड़ों का बजट जारी किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि देशभर के साथ प्रदेश में लॉकडाउन खत्म होते ही कुंभ के कार्य तेजी के साथ शुरू होंगे।
मालूम हो कि 2021 में हरिद्वार में महाकुंभ होना है। प्रदेश सरकार और मेला प्रशासन तैयारियों में जोरशोर से जुटा था। करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे थे। अचानक से कोरोना के प्रकोप के चलते कुंभ कार्य भी प्रभावित होने लगे थे। प्रदेश सरकार ने 23 मार्च से लॉकडाउन कर दिया था। इसके बाद कुंभ मेले के निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद हो गए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि शायद कुंभ के बहुत से काम अब कार्य योजना से हटाए भी जा सकते हैं।
कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि कुंभ मेले के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने हैं। इनमें मेला क्षेत्र में बनने वाले आठ पुलों के साथ आस्था पथ, गंगा किनारे बनने वाले घाट समेत अन्य स्थायी निर्माण शामिल हैं। उन्होंने माना कि लॉकडाउन के चलते कुंभ कार्य प्रभावित हुए हैं। मेलाधिकारी का कहना है कि लॉकडाउन समय पर खत्म हो गया तो अतिरिक्त प्रयास करके सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
-----------------------
एक क्लिक पर दिखाई देगा कुंभ का ब्योरा
हरिद्वार। कोरोना संक्रमण के चलते घर बैठकर ही काम कर रहे कुंभ मेले के अधिकारियों ने ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित किया है। जिसमें कुंभ मेले का पूरा ब्योरा एक क्लिक पर ही कंप्यूटर पर दिखाई दिए। कुंभ मेलाधिकारी ने बताया कि यह सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। इसमें प्रशासनिक कार्यों से लेकर पुलिस, लोक निर्माण विभाग समेत सभी विभागों के कार्यों के प्रतिदिन की प्रगति दिखाई देगी। इससे समय की काफी बचत होगी और कार्य को भी गति मिलेगी।