फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   350 small traders got e-shram card

हरिद्वार के 350 लघु व्यापारियों को मिला ई-श्रम कार्ड

Tue, 16 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
350 small traders got e-shram card
लघु व्यापार एसोसिएशन कीउत्तरी हरिद्वार में प्रस्तावित पावन धाम वेंडिंग जोन में बैठक में भूपतवाला, खड़खड़ी, भीमगोडा, सप्तऋषि, पंतदीप क्षेत्रों के रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 350 ई-श्रम कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि 16 अगस्त को केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्य श्रम सेवायोजन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के संयुक्त निर्देशन में उत्तराखंड में असंगठित क्षेत्र के रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को श्रम मंत्रालय द्वारा चिकित्सा प्रदान करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा योजना से जोड़ने की शुरुआत की गई। श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन से ई-श्रम कार्ड शिविर का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

संजय चोपड़ा ने बताया कि ई श्रमिक कार्ड बनने के बाद असंगठित क्षेत्र के लघु व्यापारियों को सिडकुल स्थित निर्माणाधीन ईएसआईसी हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पंजीकृत रेडी पटरी लघु व्यापारी स्थानीय सीएससी सेंटर से अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। बैठक का संचालन राजेन्द्र पाल, मनोज मंडल ने किया। ई-श्रम कार्ड वितरण के दौरान उत्तरी इकाई अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय कुमार यादव, महामंत्री विनोद सोनी राजकुमार, उप कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, सदस्य विजय कश्यप, संजू कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed