फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गंगा स्वच्छता और पौधरोपण अभियान के पूरे हुए 100 सप्ताह

गंगा स्वच्छता और पौधरोपण अभियान के पूरे हुए 100 सप्ताह

Wed, 13 Mar 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
गंगा स्वच्छता और पौधरोपण अभियान के पूरे हुए 100 सप्ताह
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

पंजाबी धर्मशाला ज्वालापुर में बुधवार को व्यापार मंडल और गंगा सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक रविवार को चलाए जाने वाले गंगा स्वच्छता और पौधरोपण अभियान के 100 सप्ताह पूरे हो जाने पर सम्मान समारोह हुआ। इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि गंगा की स्वच्छता हम सभी का दायित्व है। सभी सामाजिक संस्थाओं के साथ ही हर व्यक्ति को भी समय मिलने पर गंगा की स्वच्छता के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए काम करने वाली संस्थाएं हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सरकारों को भी ऐसी संस्थाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। गंगा रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक संजय चतुर्वेदी ने कहा कि गंगा को प्रदूषणमुक्त करने में गंगा सेवादल और व्यापारियों की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि निरंतर दो वर्षों से गंगा सेवादल और व्यापारियों के प्रयास से लोगों में भी जनचेतना आई है। ज्वालापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता और गंगा सेवा दल के संयोजक ओमप्रकाश विरमानी का कहना है कि व्यापारी और गंगा सेवादल के कार्यकर्ता एकसाथ मिलकर प्रत्येक रविवार जटवाड़ा पुल, सीमा घाट, रविदास घाट, बाल्मिीकि घाट, अहिल्याबाई घाट पर गंगा सफाई अभियान चलाने के साथ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पौधरोपण अभियान चलाते हैं। कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने मां गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाए रखने के लिए लघु नाटिका का मंचन किया। इसके अलावा गंगा की स्तुति, मां गंगा के गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। संगठन के सदस्यों ने अतिथियों को गंगाजलि भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री विक्की तनेजा, पूर्व पार्षद रवि धींगड़ा और अशोक शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
अश्विनी गोयल, आशीष झा, रविंद्र सिंघल, उपेंद्र कुमार गुप्ता, विष्णु प्रसाद, बलदेव तनेजा, पवन सिंह, डा.भविष्य, नारायण आहूजा, पंडित प्रवीण, अन्नू मेहता, पार्षद अंकुर मेहता, अर्जुन चौहान, नितिन चौहान, श्रीराम गुप्ता, सुमित अग्रवाल, अनिरूद्ध मिश्रा, रूपेश गोयल, अंकित, आशीष गुप्ता, गगन बंसल, वासु मेहता, प्रमोद सिडाना, संजीव मेहता, मुकेश गुप्ता, मुकेश सैनी, तरूण भाटिया, आलोक अरोड़ा, प्रवीण गाबा, तुषार सिंघल, अंकित गुप्ता, नटराज मित्तल, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे। द्वितीय वर्षगांठ पर मां गंगा की स्तुति अनन्या मित्तल, आधुनिक नृत्य प्रियल अग्रवाल, महक तनेजा, सृष्टि अरोड़ा, आराध्या अरोड़ा, सचिन अरोड़ा, परनिका, पलक सिंघल, विभा, अनन्या चौहान, अनिकेत, माही, रूद्र, कार्तिकेय और सप्तप्रीत कौर आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed