{"_id":"5b82e58642c792466b461d0c","slug":"31535305094-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हड़ताल पर रहेंगे सरकारी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हड़ताल पर रहेंगे सरकारी कर्मचारी
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर सभी सरकारी कर्मचारी एसीपी सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से बेमियादी कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। बॉयोमीट्रिक हाजिरी लगाने के बाद कर्मचारी विभागों में ही धरना देंगे।
कर्मचारियों ने पूर्व की भांति मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वेतन विसंगतियों का निराकरण करने, शिथिलीकरण की व्यवस्था को बहाल करने और सभी कार्मिकों को 12 सौ रुपये वाहन भत्ता देने, पूर्व की भांति पेंशन व्यवस्था लागू करने व विभिन्न विभागों के ढांचों में वेतन समिति की पदों में कटौती के प्रस्ताव को खारिज किया करने की मांग की है। मोर्चा के मुख्य संरक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मांगे पूरा होने के बाद ही कार्यबहिष्कार समाप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को कर्मचारी दफ्तर तो आएंगे ही लेकिन कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा।
ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
कर्मचारियों ने शासन से शिक्षकों-कर्मचारियों को सेवाकाल में तीन पदोन्नति स्वीकृत करने और तीन एससीपी का लाभ देने, 4600 रुपये ग्रेड वेतन प्राप्त सभी शिक्षकों को 17140 रुपये मूल वेतन अनुमन्य कर संवर्गीय वेतन विसंगति दूर करने, पूर्व एसीपी 10, 16, 26 वर्ष पर पदोन्नति और ऊर्जा निगम के कार्मिकों को 9, 14, 19 वर्ष पर एसीपी का लाभ देने की मांग की है। चर्तुथ श्रेणी कार्मिकों को एसीपी के अंतर्गत ग्रेड पे 4600 रुपये देने,, सातवें वेतनमान की संस्तुतियों के सभी भत्तों का लाभ और डीए का भगतान करने, सार्वजनिक निगमों, उपकर्मों, स्वायत्तशासी संस्थाओं को एरियर का भुगतान करने, यू हेल्थ कार्ड योजना का लाभ सभी कार्मिकों को एक साथ देने, स्थानांतरण एक्ट के अंतर्गत 52 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पुरुष कार्मिकों और 50 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर चुकी महिलाओं को स्थानांतरण से मुक्त रखने और कार्यस्थल की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार स्थानांतरण के लिए कोटिकरण का निर्धारण करने की मांग की है।