फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पुरुषोतम मास में संयोगों की भरमार

पुरुषोतम मास में संयोगों की भरमार

Sun, 06 May 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुरुषोतम मास में संयोगों की भरमार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
16 मई को शुरू हो रहे पुरुषोत्तम मास में अनेक संयोग पड़ रहे हैं। इस मास में भले ही पर्व केवल एक हो पर योग-संयोग अधिक हैं। इस महीने देश भर से श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचेंगे। यात्रियों ने अपनी बुकिंग कराने की शुरुआत कर दी है। यह महीना 13 जून को समाप्त होगा।

बड़ी बात यह है कि यह पुरुषोत्तम मास सिद्धि योग और कृति नक्षत्र में शुरू हो रहा है। मास का समापन शुभ योग तथा रोहिणी नक्षत्र में होगा। ये योग और नक्षत्र ज्योतिष में पवित्रतम माने गए हैं। इस महीने की विशेषता यह है कि कोई भी तिथि घट अथवा बढ़ नहीं रही है। इस महीने 25 मई को अमृत योग भी बनेगा। सात जून को मानस योग और 11 जून को आनंद योग आ रहे हैं। ये योग स्नानार्थियों को विशेष फल देते हैं। इन योगों में गंगा आदि पवित्र नदियों के तट पर निवास करने एवं स्नान करने का विशेष फल प्राप्त होता है। यही कारण है कि हरिद्वार नगरी में 16 मई के बाद लगातार भीड़ बढ़ती चली जाएगी। यह ऐसा अकेला महीना होगा, जब शुक्ल पक्ष पहले आता है और कृष्ण पक्ष बाद में। यद्यपि नव संवत्सर भी शुक्ल पक्ष से प्रारंभ होता है, लेकिन उसके अंत में कृष्ण पक्ष नहीं आता। इसका कारण यह है कि आधा चैत्र बीतने के बाद संवत वर्ष का प्रारंभ होता है। इस पुरुषोत्तम मास में अनेक दुर्लभ योग पड़ने और साथ-साथ सीजन चलने के कारण लाखों की भीड़ आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed