{"_id":"5abe6f5e4f1c1bce618b4821","slug":"31522429790-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की भारी भीड़ फुल हो गए होटल-धर्मशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की भारी भीड़ फुल हो गए होटल-धर्मशाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
लगातार तीन दिनों के अवकाश से दिल्ली और एनसीआर से भारी संख्या में यात्री धर्मनगरी पहुंचे हैं। यही वजह है कि अधिकांश होटल और धर्मशाला फुल हैं।
हरिद्वार में यात्रा सीजन चारधाम के कपाट खुलने पर शुरू होता है। अप्रैल में बैशाखी पर आने वाले श्रद्धालुओ साथ-साथ लौट भी जाते हैं। अलबत्ता इस बार बैशाखी 13 अप्रैल और सोमवती अमावस्या का लक्खी स्नान 16 अप्रैल को होने से भीड़ रहेगी। अब गुड फ्राइडे से रविवार तक तीन दिनों के लगातार अवकाश से यात्रियों का आगमन हो रहा है। बैंकों में दो अप्रैल को अवकाश होने से भी यात्रियों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। हरकी पैड़ी से सटे बड़ा बाजार, मोती बाजार, रामघाट, अपर रोड आदि क्षेत्रों में लगभग सभी होटल, धर्मशालाएं भर गई हैं। बृहस्पतिवार शाम हरकी पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती में काफी भीड़ उमड़ी थी। शुक्रवार को भी आरती में श्रद्धालुओं का आवागमन चलता रहा।
इस बार चारधामों के कपाट अप्रैल के आखिरी में खुलने लगेंगे। इससे यात्रा सीजन शीघ्र चलने की संभावना है। तीर्थ नगरी में यात्रियों ने चारधाम यात्रा पर जाने की पूछताछ अभी से शुरू हो गई है। अनेक ट्रेवल्स एजेंसियों के साथ ठहरने के लिए होटलों से संपर्क साधा गया है।