फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   तटबंध को अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे को भटक रहे किसान

तटबंध को अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे को भटक रहे किसान

Tue, 13 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
तटबंध को अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे को भटक रहे किसान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सोलानी नदी पर मोहम्मदपुर खादर से याहियापुर तक तटबंध निर्माण योजना में सिंचाई खंड हरिद्वार की ओर से किसानों की अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा नहीं देने से किसानों को अधिकारियों के पास भटकना पड़ रहा है। यही नहीं तीन साल में किसानों को फसल तक का भुगतान तक नहीं मिला।
ग्राम अब्दीपुर और याहियापुर के किसानों की शिकायत है कि मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर वह चार दिन पहले डीएम से मिले थे। तब सिंचाई खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी भी वहां उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने उन्हें किसानों का भुगतान तुरंत करने के निर्देश दिए थे। तब अधिशासी अभियंता ने दो दिन में भुगतान कराने का आश्वासन देकर सोमवार को चेक लेने के लिए बुलाया था। ग्राम प्रधान राजपाल ने बताया कि सोमवार को उसके साथ मांगेराम बरकत, विक्रम, मन्नू व खड़क सिंह भूमि मुआवजा के चेक लेने अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे, लेकिन कई घंटे तक उन्हें मिलने ही नहीं दिया गया। वायदे के मुताबिक मुआवजे के चेक देने का अनुरोध करने पर रवह भड़क गए। प्रधान राजपाल ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने ईई की जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


योजना में काम कम, घोटाला अधिक
केंद्र पोषित बाढ़ नियंत्रण योजना के तहत गंगा नदी तथा सोलानी नदी पर तटबंध निर्माण योजना में काम कम और घोटाला अधिक हुआ है। रघुनाथपुर से बालावाली योजना में तो हुई जांच में ही किसानों को फसल कर तथा मुआवजा देने के नाम पर ही लाखों का घपला उजागर हो चुका है। सोलानी नदी पर मोहम्मदपुर खादर से याहियापुर तक की योजना में भी बड़ा घोटाला हुआ है। प्रधान राजपाल का कहना है कि तीन साल पहले किसानों की अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा अब तक नहीं दिया गया है। जिनकी जमीन पर तटबंध बना है उनके लिए विभाग के पास पैसा नहीं है। प्रधान का कहना कि ग्राम अब्दीपुर और याहियापुर के 30 किसानों का लगभग 28 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ग्राम हस्तमौली, आलमपुर, मदारपुर के किसानों का मुआवजा भी लटका हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में कर देंगे मुआवजे का भुगतान
अभद्रता करने का आरोप बेबुनियाद है। सही तो यह कि उन्होंने दफ्तर में आकर अभद्रता की है। किसानों के मुआवजे के बिल व एमबी तैयार कराकर पास कर दिया है। किसानों को बता दिया था कि पैसा लाने का प्रयास किया जा रहा है। पैसा आते ही भुगतान कर दिया जाएगा। वर्ष 2016 से केंद्रपोषित योजना का पैसा नहीं मिला है। अप्रैल में केंद्र से पैसा मिलने की उम्मीद है। - आरके तिवारी, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed