{"_id":"5a7895c64f1c1b4f588b6eb0","slug":"31517852102-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के राज्यपाल का आगमन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के राज्यपाल का आगमन आज
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरप्रदेश के राज्यपाल श्रीराम नाईक मंगलवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वह दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना के 21 वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को सेवा कुंज, चंडीघाट में आयोजित सम्मान समारोह में 21 कुष्ठ आश्रमों के प्रमुखों को सम्मानित करेंगे।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयोजक संजय चतुर्वेदी के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि श्रीराम नाईक होंगे जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में सेवा मिशन के मार्गदर्शक एवं पूर्व मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक यूपी के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. महेंद्र सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
दूसरी ओर राज्यपाल श्रीराम नाईक और कई मंत्रियों के आगमन के मद्देनजर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संजय चतुर्वेदी के मुताबिक आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ब्यूरो