{"_id":"5a6f595c4f1c1ba0268b716e","slug":"31517246812-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी की समस्या विश्व भर में, बावजूद प्रदेश में रोजगार देने काम जारी: हरक सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी की समस्या विश्व भर में, बावजूद प्रदेश में रोजगार देने काम जारी: हरक सिंह रावत
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुए रोजगार मेले के शुभारंभ समारोह के दौरान ही अभ्यर्थियों की ओर से हंगामा होने पर कंपनियां भाग खड़ी हुई। भर्ती के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों ने ठेकेदारी के तहत भर्ती प्रक्रिया का विरोध करते हुए हंगामा काटा। हंगामे के बीच हुए समारोह में काबीना मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि बेरोजगारी वैश्विक समस्या है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिउए कृतसंकल्प है। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय लोगों को 100 प्रतिशत रोजगार देंगे। भर्ती प्रक्रिया में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट अपनी पौत्री अर्चना बिष्ट को भर्ती कराने पहुंचे।
सोमवार को देवपुरा चौक पर भल्ला इंटर कालेज में सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग की ओर से विभिन्न कंपनियों में 1600 अभ्यर्थियों को भर्ती करने की प्रक्रिया के लिए रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वन एवं श्रम सेवायोजन एवं कौशल विकास मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में दस लाख युवाओं ने पंजीकरण करा रखा है। बेरोजगारी की यह समस्या केवल उत्तराखंड की ही नहीं है, बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड, स्पेन, जर्मन, चाइना, जापान जैसे देशों में भी है। हम उत्तराखंड में सबको सरकारी नौकरी नहीं दे सकते, लेकिन विभिन्न कंपनियों में उत्तराखंड के बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रयासरत हैं।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विभिन्न कंपनियों ने रोजगार मेले में प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया के माध्यम से युवा नौकरी पर आश्रित न होकर अन्य बेरोजगारों को नौकरी देने का काम करें। झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में रोजगार मेले में 582 युवाओं को रोजगार तो दिया है, लेकिन उन्हें लेबर में भर्ती करते हुए 6500 रुपये की नौकरी दी गई। उन्होंने कहा कि अन्य उच्च पदों पर भी नौकरी दी जाए। विधायक आदेश चौहान ने सिडकुल की फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों की दशा में सुधार करने को कहा। विभाग के सचिव डा. पंकज पांडेय, निदेशक जीवन सिंह नगन्याल ने विभाग की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी। जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि इससे युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने रोजगार मेले में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को 100 प्रतिशत तक नौकरी देने का वादा किया। विधायक ममता राकेश एवं सुरेश राठौर आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज गर्ग ने एवं संचालन जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार एवं डा. हरि नारायण जोशी ने किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी, कामनी सडाना, नरेश शर्मा, सागर गोयल, मृदुल कौशिक आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
हरक सिंह ने दी नसीहत
रोजगार मेले में युवाओं के हंगामे पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि बेरोजगार वह होता है जो निठल्ला है। वह कोई काम नहीं करना चाहता और परजीवी है। उन्होंने कहा कि श्रम कानून इतने हैं कि यदि उन्हें लागू कराने की सख्ती करेंगे तो यह भी उखड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि इस रोजगार मेले से एक हजार युवाओं के घर में चूल्हा जलाने का काम हो गया तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि छोटा काम भी तरक्की के रास्ते खोल सकता है। सब्र का इंतजार बड़ा मीठा होता है।