फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   29 Tansipur, 7 policemen among Corona's 99 patients

कोरोना के 99 मरीजों में 29 तांशीपुर, 7 पुलिसकर्मी

Thu, 30 Jul 2020 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
29 Tansipur, 7 policemen among Corona's 99 patients
जनपद में कोरोना के बढ़ते मरीजों और औद्योगिक इकाइयों में एक साथ कई मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन हालातों से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

2600 बेड के अलावा अब दो हजार और बेड की व्यवस्था करने में प्रशासन जुट गया है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर में 426 कर्मचारी आने और अब उनके संपर्क में मरीजों के मामले आने पर जिला प्रशासन ने सिडकुल के साथ सभी औद्योगिक क्षेत्रों की सभी कंपनियों के दस प्रतिशत कर्मचारियों के सैंपल कराने शुरू करा दिए हैं। जनपद में 15 हजार कर्मचारियों के कोराना टेस्ट होंगे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि इनमें से चार हजार के सैंपल हो चुके हैं। सभी 15 हजार के सैंपल कराने की प्रक्रिया में करीब एक महीना लग सकता है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बड़ी संख्या में मामले आने की आशंका है। इसके लिए अब दो हजार और बेडों की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------
जिले में 99 लोग संक्रमित
हरिद्वार। बृहस्पतिवार को जनपद हरिद्वार में कोरोना के 99 मरीजों के मामले सामने आए। मरीजों में पैनासोनिक कंपनी में 16 और एक हीरो कंपनी के कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। औरंगाबाद से दो, बहादराबाद से दो मरीज आए। इनके अलावा सलेमपुर, विष्णु कॉलोनी, जगदीशनगर ज्वालापुर, डैंसो चौक, बदरीशपुरम, शिवालिकनगर, देवपुरा शांति भवन, सुलतानपुर माजरी, रोशनाबाद, कड़च्छ ज्वालापुर, रावली महदूद, लोधामंडी, पितपुर, रुड़की, पीएचसी इमलीखेड़ा, बेलड़ा, चौली शहाबुद्दीनपुर से एक-एक मरीज का मामला सामने आया। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि अब कोविड केयर सेंटरों में 492 मरीज भर्ती हैं। 1164 के सैंपल लिए। जनपद में अब तक 1443 मरीजों के मामले सामने आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को 75 लोगों को डिस्चार्ज किया। 26298 के सैंपल लिए जा चुके हैं। 24084 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं, अब 1883 की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed