{"_id":"5bbcfa56867a552872438e13","slug":"21539111510-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
व्यापारी नेता सुनील सेठी ने स्वास्थ्य विभाग पर डेंगू की रोकथाम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
खड़खड़ी में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सेठी ने कहा कि पूरा शहर वायरल की चपेट में है। उत्तरी हरिद्वार, मध्य हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर में डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। गली मोहल्लों में दवाओं का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं होने से मरीज निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं। उधर, नगर निगम भी अनजान है। प्रदेश सरकार भी हरिद्वार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य विभाग ने यदि वायरल व डेंगू को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम नही उठाए तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पंकज ममगई, कैलाश भट्ट, आकाश भाटी, अमित जैन, राकेश सुखीजा, अजय वाधवा, पंकज सुखीजा, विनोद गिरी, राजेंद्र कश्यप, नीरज पाल, ऋषभ वशिष्ठ, रोहित नेगी, भूदेव प्रसाद, सोनू, सुखीजा, मनीष धीमान, दीपक मेहता, जितेंद्र चौरसिया, योगेश अरोड़ा, पंकज शर्मा, रोहित भसीन, गणेश कुमार, बंटी अरोड़ा, राजेश शर्मा, नितिन शर्मा, पंकज माटा, अनूप शर्मा, श्याम सिंह, अंकुश शर्मा, कपिल कुमार, प्रमोद पाल, शलभ गुप्ता, अमित अरोड़ा आदि शामिल रहे।