{"_id":"5ac1238b4f1c1bbf618b4e63","slug":"21522606987-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमरण अनशन पर बैठे छात्र की तबियत बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमरण अनशन पर बैठे छात्र की तबियत बड़ी
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलसचिव को हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे एक छात्र राहुल चौधरी की तबियत बिगड़ गई। राहुल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुकुल कांगड़ी विवि में अखिल भारतीय विद्यार्थी के बैनर तले छात्रों का आमरण अनशन रविवार को पांच दिन भी जारी रहा। रविवार को करीब साढ़े तीन बजे आमरण अनशन पर बैठे राहुल चौधरी की तबियत अचानक से खराब हो गई। आमरण अनशन पर बैठे एबीवीपी के जिला संयोजक तरुण चौहान और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चर्चित बालियान ने बताया कि 28 मार्च से आमरण अनशन पर बैठे राहुल चौधरी बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब अनशन अरुण चौहान और मनीष मलिक बैठे हैं। तरुण चौहान और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि छात्र और विश्वविद्यालय हित में छात्रों का आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन भ्रष्टाचारियों का संरक्षक बना है। विवि में हो रहे तमाम घोटालों की जांच को दबाया जा रहा है। इस मौके पर लक्की पुंडीर, रघुनंदन जोशी, अमित तोमर, अंकित पांचाल, अक्षय पंवार, आदित्य, निशांत, अनुज कालखंडे, सुमित चौधरी, अभिषेक चौहान, पीयूष मलिक, अंकित पंडित, विशाल आदि मौजूद थे।