फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मारपीट प्रकरण पर एक शुगर मिल प्रबंधन

मारपीट प्रकरण पर एक शुगर मिल प्रबंधन

Thu, 08 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मारपीट प्रकरण पर एक शुगर मिल प्रबंधन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
दो दिन पहले किसान नेता द्वारा शुगर मिल के अधिकारियों के साथ मारपीट करने के मामले में मिल प्रबंधन मिल ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मिल प्रबंधन ने मिल में काम करने वाले किसान नेता के बेटे की सेवा समाप्त कर दी है।

दो दिन पहले अकोढा कला गांव निवासी किसान नेता जयपाल सिंह का बेटा सामान्य प्रजाति का बोरू गन्ना बेचने के मिल में गया था। मिल द्वारा इस गन्ने की खरीदने से इंकार कर दिया था। इस पर जयपाल सिंह भी अपने परिवार वालों के साथ शुगर फैक्ट्री पहुंच गए थे तथा उनकी शुगर मिल के महाप्रबंधक सुरेश शर्मा, प्रबंधक गन्ना बिजेंद्र राठी व शिफ्ट इंचार्ज तीरथ सिंह के साथ तू-तू-मैं-मैं हो गई थी। बाद में बात बढ़ने पर उनके बीच मारपीट भी हो गई थी। इस मामले में मिल के सुरक्षा अधिकारी अनंत कुमार की तहरीर पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने किसान नेता जयपाल सिंह, उनके बेटे भूपेंद्र व पोते अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले की जांच में लगी है। इसी बीच शुगर मिल प्रबंधन ने कई वर्षों से बॉयलर सहायक के पद पर कार्य कर रहे किसान नेता के बेटे जौहर सिंह की सेवा समाप्त कर दी है। हालांकि जौहर सिंह के अवकाश पर होने से प्रबंधन सेवा समाप्ति का पत्र रिसीव नहीं करा पाया। मिल कर्मचारी जौहर सिंह ने बताया कि उन्हें मिल की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी मिली है। उधर जब इस बाबत मिल के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed