{"_id":"5c95262fbdec22144d7e0f33","slug":"191553278511-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सतर्कता से टला विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सतर्कता से टला विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
गांव धनपुरा में होली के जुलूस के दौरान एक विशेष समुदाय के युवक के ऊपर रंग डालने और जुलूस में आपत्तिजनक गाने बजाने को लेकर विवाद हो गया। इससे पहले मामला तूल पकड़ता पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।
गांव धनपुरा में होली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पहले ही सतर्क था। गांव धनपुरा में चप्पे-चप्पे पर पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी और पुलिस तैनात थी। रविदास मंदिर के निकट जुलूस में रंग खेल रहे युवाओं का कपड़े उतारकर नारेबाजी करने, महिलाओं पर रंग डालने व आपत्तिजनक गाने बजाने का अनुसूचित समाज के लोगों ने विरोध किया। जिस पर दोनों पक्षों के युवकों में आपस में जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने युवकों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस की सूझबूझ से बड़ा मामला होने से टल गया। दूसरी ओर शनिदेव मंदिर के जैसे ही जुलूस वहां से गुजर रहा था। विशेष समुदाय का युवक छत पर खड़ा था। जुलूस में शामिल युवक ने उसपर रंग फेंक दिया। इससे विवाद होने लगा। मौके पर मौजूद सीओ लक्सर राजन सिंह और थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।