फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सानंद करते रहे उमा भारती का इंतजार

सानंद करते रहे उमा भारती का इंतजार

Sun, 26 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सानंद करते रहे उमा भारती का इंतजार

विज्ञापन
हरिद्वार। गंगा को प्रदूषणमुक्त करने के लिए अनशन कर रहे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद उर्फ डा. जीडी अग्रवाल रक्षाबंधन पर अपनी मुंहबोली बहन केंद्रीय मंत्री उमा भारती की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन न उमा भारती आई और न ही उनका फोन। वहीं स्वामी सानंद का अनशन रविवार को 66वें दिन भी जारी रहा।
स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद को केंद्रीय मंत्री उमा भारती अपना भाई मानती हैं। वह हर साल रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें राखी बांधती है। बीते दिनों उमा भारती मातृसदन में स्वामी सानंद से अनशन तोड़ने के लिए वार्ता करने आई थी। तब सानंद ने अनशन समाप्त करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री को मेल कर रक्षाबंधन पर आने के लिए कहा। स्वामी सानंद ने उनसे कहा था कि अगर वह रक्षाबंधन तक जिंदा रहे तो वह रक्षाबंधन पर उमा भारती की प्रतीक्षा करेंगे। स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद ने बताया कि उन्होंने उमा भारती को रक्षाबंधन पर मातृसदन आने के लिए कहा था लेकिन हो सकता है व्यस्तताओं या किसी अन्य कारणों से वह ना आ पाई हों।
विज्ञापन

वहीं, गंगा के लिए 66वे दिन भी स्वामी सानंद का अनशन जारी रहा। कई दिनों से उनका वजन 48 किलो ही है, लेकिन एम्स से वापस आने के बाद अभी तक कोई भी सरकारी डाक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed