{"_id":"5ad790984f1c1ba0098b5373","slug":"191524076696-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा मार्ग पर मुस्तैद रहेगी पर्यटन पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा मार्ग पर मुस्तैद रहेगी पर्यटन पुलिस
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पर्यटन पुलिस 51 प्वाइंटों पर तैनात रहेगी। पर्यटन पुलिस भौगोलिक परिवेश से लेकर चारधाम यात्रा के महत्व भी श्रद्धालुओं को बताएगी। इतना ही नहीं यात्रा के दौरान मौसम के बिगड़े मिजाज से भी पूर्व में ही श्रद्धालुओं को अवगत कराया जाएगा ताकि उन्हें असुविधा न हो।
बुधवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मेला नियंत्रण भवन में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति ने यह जानकारी दी। डीआईजी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा को लेकर खासे इंतजाम किए जा रहे है। कहा कि पर्यटन विभाग ने इस बार विशेष तौर पर तैनात की गई पर्यटन पुलिस को ट्रेनिंग दी है। विशेषकर उत्तराखंड की संस्कृति, भौगोलिक परिवेश एवं चारधाम यात्रा के मुख्य मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है ताकि पर्यटन पुलिस उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को इस जानकारी से रूबरू करा सकें। कहा कि पर्यटन पुलिस की अपनी एक विशेष तरह की ड्रेस होगी। गढ़वाल में 51 तो कुमाऊं में 76 प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी। डीआईजी गढ़वाल रेंज ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर रहेगी इसकी भी रणनीति बनाई गई है। डीआईजी ने पिछले दिनों सम्पन्न हुए स्नान पर्वों को लेकर सफल रही यातायात व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस की पीठ थपथपाई। इस दौरान एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा समेत सभी सीओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।