{"_id":"5cc894ecbdec2207801a4fc9","slug":"181556649196-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटक फटा, बहू की मौत, सास घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोटक फटा, बहू की मौत, सास घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लालढांग
श्यामपुर क्षेत्र के गांव ढालूपुरी में हुए धमाके में एक महिला की जान चली गई जबकि उसकी सास घायल हो गई। परिजनों का कहना है कि पेड़ पर बैठे कौव्वे ने कोई ऐसी वस्तु गिराई थी जिसे महिला ने हाथ में उठाया तो फट गया। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मौके से कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फोरेंसिक टीम को साक्ष्य एकत्र करने के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
घटना शाम करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच बताई जा रही है। पुलिस की मानें तो गांव में रहने वाली यशोदा (35) पत्नी जीतराम, उसकी सास छोटे देवी (65) पत्नी सुरजा सिंह झोपड़ी के बाहर पेड़ के नीचे बैठे थे और कुछ दूरी पर यशोदा के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान पेड़ पर बैठे एक कौव्वे के मुंह में फंसी कुछ चीज नीचे गिरी। उसके नीचे गिरते ही यशोदा ने उसे जैसे उठाया तो वह तेज धमाके के साथ फट पड़ा। तेज धमाका होने पर गांववाले भी तुरंत मौके की तरफ दौड़े। इधर बच्चें भी झोपड़ी में घुस गए। ग्रामीण जब तक बुरी तरह घायल यशोदा को इलाज के लिए भेजते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल सास को जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, कार्यवाहक एसओ मनीष नेगी मौके पर पहुंचे। कार्यवाहक एसओ की मानें तो घटनास्थल पर भूमि का कुछ हिस्सा धसा हुआ है, संभवत उस हिस्से पर विस्फोटक फटा होगा। बताया कि कौव्वे के की चोंच में फंसी कुछ चीज नीचे गिरी थी, यह बात बच्चों ने बताई। उन्होंने बताया कि मौके पर कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे यह पता चल सके कि धमका किससे हुआ। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ते को मौके पर साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया है।