फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शराब कारोबारी ने साझेदार पर जड़ा अपहरण का आरोप

शराब कारोबारी ने साझेदार पर जड़ा अपहरण का आरोप

Fri, 27 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी ने साझेदार पर जड़ा अपहरण का आरोप

विज्ञापन
बहादराबाद ।
गंगनहर पटरी पर अचेत अवस्था में मिले हरियाणा के बहादुरगढ़ के शराब कारोबारी ने अपने साझेदार पर अपहरण करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि दो दिन तक रोहतक में बंधक बनाकर रखने के बाद उसे यहां हाथ पांव बांधकर फेंक गया। बृहस्पतिवार देर रात पहुंची हरियाणा पुलिस और परिजन शुक्रवार की सुबह शराब कारोबारी को लेकर चले गए।
बृहस्पतिवार को रानीपुर झाल-बहादराबाद गंगनहर पटरी पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था और उसके हाथ-पांव बंधे थे। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने उसे भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया था। जेब में मिले आईडी प्रूफ के तौर पर उसकी पहचान उसकी पहचान नरेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी रोहद थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि पेशे से शराब कारोबारी का तीन दिन पूर्व अपहरण हो गया था। इस संबंध में बहादुरगढ़ थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराए गए शराब कारोबारी ने देर रात होश में आने पर बताया कि उसके साझेदार सोनू ने उसे तीन दिन पूर्व रोहतक में बुलाया था, जहां उसे कई लोगों ने असलहों की नोंक पर आतंकित कर बंधक बना लिया। वे लोग उसे फिर यहां फेंककर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि देर रात एएसआई सूरजभान और कारोबारी के भाई राजेंद्र यहां पहुंचे थे। शुक्रवार उसे यहां से लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई बहादुरगढ़ पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed