फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कांग्रेस पर बरसे मदन कौशिक बोले कि बहकावे में नहीं आएगी जनता

कांग्रेस पर बरसे मदन कौशिक बोले कि बहकावे में नहीं आएगी जनता

Thu, 29 Mar 2018 10:59 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पर बरसे मदन कौशिक बोले कि बहकावे में नहीं आएगी जनता

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने सबको नगर निकाय चुनाव में जुटने को आह्वान किया। कहा कि विरोधी पार्टियों को कोई भी मौका नहीं देना है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि वे बिना किसी मुद्दे के जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शनों को फोटो सेशन की संज्ञा दी।

बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर मनोज गर्ग ने शॉल ओढ़ाकर किया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज केंद्र और रराज्य सरकार की नीतियों से प्रत्येक वर्ग का विकास हो रहा है, लेकिन कांग्रेस नेताओं से यह बर्दाश्त नहीं हो रहा। वह जनता को भटकाने को आए दिन बेवजह प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने नगर निकाय चुुनाव में जुटने को आह्वान किया। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भाजपा अपने कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं के बल पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। ऐसे कार्यकर्ता सम्मान के हकदार हैं। विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, सप्तऋषि मंडल के अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि रात दिन पार्टी हित में काम करने वाले कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्हें सम्मानित करना प्रशंसनीय है। कार्यक्रम संयोजक नरेश शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना जरूरी है। मध्य हरिद्वार की मंडल अध्यक्ष कामनी सडाना और जिला महामंत्री विकास तिवारी ने मंत्री मदन कौशिक का आभार जताया। संचालन अन्नू कक्कड़ ने किया। इस मौके पर देवेंद्र मनवाल, हैदर नकवी, दीपक टंडन, राकेश राजपूत, सुभाष चंद्र, मृदुल कौशिक, मनीष गर्ग, गोमती मिश्रा, विदित शर्मा, दीपक कश्यप, नीरू चतुर्वेदी, संजय अग्रवाल, सुमित लखेड़ा, पारूल चौहान, गोमती मिश्रा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed