{"_id":"5a7895b34f1c1b05738b5ba3","slug":"181517852083-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीठा साहिब की यात्रा पर रवाना हुए बुजुर्ग सिख श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीठा साहिब की यात्रा पर रवाना हुए बुजुर्ग सिख श्रद्धालु
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राज्य सरकार की ओर से संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत सोमवार को धर्मनगरी से 32 बुजुर्ग सिख तीर्थ यात्रियों का जत्था रीठा साहिब की यात्रा पर रवाना हुआ। देहरादून से आए श्री गुरु सिंह सभा के उपाध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह सेठी ने यात्रा को रवाना किया। यात्रियों के जत्थे में हरिद्वार, कनखल व ज्वालापुर के यात्री शामिल हैं। यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर सरदार हरपाल सिंह सेठी ने कहा कि बर्जुर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराने का सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बताया कि इससे पहले देहरादून से लगभग 800 लोगों को योजना के तहत तीर्थ यात्रा कराई जा चुकी है। पहले दिन यात्रा नानकमत्ता में रुकेगी। वहां से अगले दिन रीठा साहिब पहुंचेगी। इसके बाद रामनगर होते हुए बृहस्पतिवार को को सभी वापस हरिद्वार पहुंचेंगे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरिद्वार के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह, हरमोहन सिंह, सरदार जोगा सिंह, धर्मप्रचार कमेटी के भजन पाल सिंह खालसा सहित कई शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक पर्यटन अधिकारी मुकुल राठी, राही होटल के प्रबंधक एनडी पुरोहित भी मौजूद रहे। सहायक पर्यटन अधिकारी मुकुल राठी ने बताया कि जीएमवीएन को यात्रा के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। जीएमवीएन की ओर से से राकेश डोभाल कॉर्डिनेटर के रूप में यात्रियों के साथ गए हैं।
विज्ञापन