फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नम आंखों से दी छात्र को अंतिम विदाई

नम आंखों से दी छात्र को अंतिम विदाई

Mon, 05 Feb 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नम आंखों से दी छात्र को अंतिम विदाई

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बीमारी से हार मानकर मौत को गला लगाने वाले डीपीएस के छात्र सात्विक शर्मा को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। कनखल के श्मशान घाट पर तहेरे भाई भावेश ने छात्र की चिता को मुखाग्नि दी। तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोग भारी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे। इधर, छात्र के घर में कोहराम मचा हुआ है। पूरे परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है।

ज्वालापुर के मोहल्ला दल्लालान निवासी पेशे से तीर्थ पुरोहित श्वेतकांत शर्मा के चौदह वर्षीय बेटे सात्विक ने रविवार की शाम लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। डीपीएस के आठवीं कक्षा के छात्र रहे सात्विक ने बीमारी से आजिज आकर खुदकुशी की थी, ये ही बात निकलकर सामने आई थी। देर शाम परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव को कब्जे में नहीं लिया था, लेकिन सोमवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, जिला अस्पताल कैंपस में तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोग भारी संख्या में पहुंचे। हर कोई पिता श्वेतकांत शर्मा को ढांढस बंधाने में जुटा रहा। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद छात्र की पार्थिव देह को कनखल श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उसे अंतिम विदाई दी गई। लाडले रहे छात्र के अंतिम संस्कार के दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई। हर कोई छात्र के सरल स्वभाव की चर्चा करता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed