{"_id":"5a770eb74f1c1b410b8b6f9e","slug":"181517751991-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की किशोरी को परिजन को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की किशोरी को परिजन को सौंपा
Updated Sun, 04 Feb 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की किशोरी को परिजन को सौंपा
हरिद्वार। दिल्ली की एक किशोरी को मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने परिजन के सुपुर्द कर दिया जिसे उसका प्रेमी यहां छोड़कर भाग खड़ा हुआ था। पूरे प्रकरण में अब आगे की कानूनी कार्रवाई दिल्ली पुलिस ही करेगी।
मानव तस्करी निरोधक दस्ते के प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि 30 जनवरी को हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के गांव फेरुपुर में एक दंपति के घर से दिल्ली की किशोरी को मुक्त कराया गया था। दंपति ने बताया था कि किशोरी आत्महत्या कर रही थी, जिसे वह अपने साथ ले आए थे। पुलिस टीम ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद नारी निकेतन देहरादून भेजा था। तब सामने आया था कि 12वीं की छात्रा को उसका प्रेमी ही बहला फुसलाकर यहां लाया था और छोड़कर चला गया। रविवार को यहां पहुंचे परिजन की सुपुर्दगी में किशोरी को दे दिया गया। बताया कि किशोरी दिल्ली के फतेहपुर थाना क्षेत्र साउथ की रहने वाली है।
बताया कि दंपति की गतिविधियां भी ठीक नहीं पाई गई हैं इसलिए आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ही करेगी। उसके पिता ने दिल्ली के फतेहपुरी थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई हुई है।