{"_id":"74a0361f5b7a3d4da2c61f5fa1795127","slug":"18-new-cases-of-dengue-were-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 18 नए मरीज मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 18 नए मरीज मिले
अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Sat, 05 Oct 2013 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के बाद डेंगू ने रुड़की में भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। अभी तक इक्का-दुक्का मरीज सामने आ रहे थे। लेकिन बृहस्पतिवार को सात मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
211 में डेंगू की पुष्टि
अब कुल मरीजों का आंकड़ा 336 पहुंच गया है। इनमें से 211 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को डेंगू के 18 मरीज सामने आए हैं। इनमें से सात मरीज रुड़की क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
रुड़की और देहाती इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक न कहीं जागरूकता अभियान चलाया न कीटनाशक का छिड़काव करवाया। शासन को भेजे 15 लाख रुपये के प्रस्ताव को भी अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन