{"_id":"5bedbfd8bdec2269a77173fe","slug":"171542307800-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में नहीं छोड़ा पानी, गेहूं की बुआई में होगी देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में नहीं छोड़ा पानी, गेहूं की बुआई में होगी देरी
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर
क्षेत्र में पूर्वी गंगानहर में पानी न छोड़े जाने के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे किसान गेहूं की फसल का पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, किसानों ने पूर्वी गंग नहर निर्माण खंड-2 से जल्दी पानी छोड़ने की मांग की है।
उत्तरी खंड गंगानहर भीमगोडा बैराज से श्यामपुर क्षेत्र से होते हुए नजीबाबाद-मुरादाबाद-बरेली आदि जिलों में फसलों की सिंचाई के लिए पूर्वी गंगनहर निकाली गई है। लेकिन 24 अक्तूबर से नहर में पानी बंद कर दिया गया है। इससे किसानों की फसल को पानी न मिलने से संकट बरकरार है। किसान एक दूसरे के ट्यूबवेल से पानी किराए पर लेकर गुजारा करने को मजबूर है। वहीं, पूर्वी गंगनहर निर्माण खंड द्वितीय हरिद्वार के जिलेदार संजय बत्रा ने बताया कि गंगा का जलस्तर कम होने के कारण नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। पानी की आवश्यकता के लिए उत्तरी खंड गंगा नहर के अभियंता से जल्दी नहर में पानी छोड़ने की मांग की गई है। जैसे ही गंगा का जलस्तर बढ़ेगा तत्काल नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।