{"_id":"5b01bcd84f1c1b5c798b560a","slug":"171526840536-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर दिया गंगा की स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर दिया गंगा की स्वच्छता का संदेश
Updated Sun, 20 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
स्पर्श गंगा टीम की ओर से रविवार की शाम गंगा स्वच्छता और भारत स्वच्छता मिशन के लिए जनजागरण रैली निकाली गई। भगत सिंह चौक से हरकी पैड़ी तक रैली निकालने के बाद सभी सदस्य गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत स्वच्छता मिशन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संकल्प दोहराया।
रैली चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल, देवपुरा चौक, शिवमूर्ति, ललतारौ पुल से चंडी चौक और सीसीआर होते हुए हरकी पौड़ी पहुंची। रैली का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि और भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनकर मां गंगा की स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्घता दिखानी चाहिए। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा गठित स्पर्श गंगा की टीम के कार्यों को भी सराहा गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली और उपाध्यक्ष रश्मि चौहान ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना किस सरकार की या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आशु चौधरी ने कहा कि मां गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए मातृशक्ति और युवा शक्ति को आगे आना होगा। आशीष झा ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बृजेश शर्मा, नरेंद्र सिंह चंदेल, लव शर्मा, रेनू शर्मा, मनु रावत, कमला जोशी, चेतन चौधरी, मोहित वर्मा, पंकज, रीमा गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, शिखर पालीवाल, मोहित, मनप्रीत गुप्ता, रेणु त्यागी, रेनू लोधी, लक्ष्मी नेगी, सविता यादव, सविता सिंह, राजेश खन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
---------------------
शीतला माता घाट पर चलाया सफाई अभियान
हरिद्वार। स्वच्छ गंगा अभियान टीम ने रविवार को कनखल स्थित शीतला माता गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान शिवम शास्त्री ने कहा कि प्रशासन को गंगा में गिर रहे गंदे नालों को तत्काल बंद करना चाहिए। इस अवसर पर हिमांशु प्रधान, सुमित लखेड़ा, हिमांशु राजपूत, अंकित अग्रवाल, विशाल पंवार, शिवम गुप्ता, आयुष क्षेत्री, उत्कर्ष कौशिक, करण भारद्वाज, सागर, हेमंत राजपूत आदि शामिल थे।